फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद यात्रा, तैयारी आधी-अधूरी

Sat, 30 Apr 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने में अब महज आठ दिन शेष हैं। आपदा के बाद इस बार चार धाम यात्रा फिर पुरानी रंगत में लौटने की उम्मीद है, लेकिन हाईवे पर हुए आधे-अधूरे काम यात्रा की रंगत पर पानी न फेर दे। कई स्थानों पर हाईवे बदहाल पड़ा है, तो कई जगहों पर अभी काम शुरू ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर डुंडा और भैरोंघाटी से गंगोत्री के बीच कराए जा रहे कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। बड़ेथी-तेखला बाईपास सड़क भी अभी चालू नहीं हुई है। यदि शीघ्र ये काम पूरे नहीं हुए और यात्रा की शुरूआत में ही यात्रियों का सैलाब उमड़ा तो जगह-जगह जाम का झाम अच्छी यात्रा की उम्मीदों को तोड़ सकता है।

यात्रा मार्ग एवं पड़ावों पर अभी तक शौचालय एवं पेयजल के इंतजाम भी पूरे नहीं हुए हैं। शुरूआती यात्रा सीजन में होटलों की एडवांस बुकिंग से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। यात्रा कारोबारियों को इस बार फिर आपदा से पहले वाली रौनक लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आठ को मुखबा से धाम के रवाना होगी गंगा की डोली
आठ मई को मुखबा से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना होगी। भैरोंघाटी में रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन दोपहर साढ़े 12 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

नौ मई को ही खरसाली से यमुना जी की डोली यात्रा यमुनोत्री के लिए रवाना होगी और दोपहर में यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस बार राष्ट्रपति शासन में राज्यपाल के दिशा निर्देशों को देखते हुए सरकारी मशीनरी यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद में जुटी है।

संबंधित विभागों को पांच मई तक तमाम यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 5 मई को यमुनोत्री धाम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बड़ेथी-तेखला बाईपास सड़क पर छह मई को यातायात चालू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीधर बाबू अद्दांकी, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें