क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए।
नगर में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति मुहैया कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्व. बर्फिया लाल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों में मोहन लाल बुराटा, सुरपाल चौहान, जयवीर हिमानी, दिनेश खत्री, बिहारीलाल, प्रताप राणा, धर्म सिंह नेगी, भरत लाल, बबली देवी आदि शामिल थे।