फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बारिश होने से गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव

Sat, 16 May 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नालियां व कलवर्ट बंद होने के कारण आ रही है दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों मेें दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया। लोगों का कहना है कि नालियां और कलवर्ट बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
शनिवार दोपहर बाद जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण गर्मपानी, गंगोरी और ज्ञानसू सहित उजेली आदि स्थानों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। स्थानीय व्यापारी प्रदीप राणा ने बताया कि गर्मपानी गंगोरी में बरसात होते ही जलभराव की समस्या शुरू हो जाती है। नालियों का निर्माण न होने के साथ ही इस क्षेत्र में बने करीब पांच कलवर्ट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बरसात का पूरा पानी सड़क पर भर जाता है जिससे आवाजाही में लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। दूसरी ओर ज्ञानसू, उजेली आदि क्षेत्रों में भी सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें