फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लोडर दुर्घटना में चालक की मौत, बुजुर्ग सहित दो लोग घायल

Thu, 17 Jul 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर ऊपर से नीचे वाली सड़क पर गिरा वाहन
विज्ञापन

दो घंटे तक वाहन में फंसा रहा बुजुर्ग, एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित बाहर
चिन्यालीसौड़। विकासखंड के रौंतल गांव के समीप सड़क पर एक लोडर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसमें सवार एक बुजुर्ग सहित दो घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। इनमें से घायल बुजुर्ग करीब दो घंटे तक वाहन के अंदर ही फंसे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को वाहन से बाहर निकाला। वहीं वाहन में शव को भी काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में ईंटों से भरा लोडर वाहन अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर जा रहा था। रौंतल गांव से करीब 50 मीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे की सड़क पर जा गिरा। घटना में कुमराड़ा निवासी वाहन चालक अजय सिंह (32) पुत्र चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिचालक कुमराड़ा निवासी सूरज (26) पुत्र शैलेंद्र वाहन से छिटक कर सड़क पर गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आई। वहीं तीसरे सवार रामशंकर (72) पुत्र चंद्रमोहन निवासी रौंतल करीब दो घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बाहर निकालकर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। उसमें गंभीर घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं शव भी वाहन में फंस गया था। एसडीआरएफ ने कटर से वाहन के पार्टस काटकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें