राजकीय विभाग की मांग पर पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
बुधवार से पेयजल निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 7 दिसंबर से विभाग में तालाबंदी और फिर 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी।
धरना स्थल पर निगम के कर्मचारी विशालमणि मिश्रा के बेटे अंकित के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष एसपी व्यास, सुरेश पाल, एसपी गुप्ता, वीके शर्मा, सुमन पुंडीर, हरीश भट्ट, गंगा सिंह मटूड़ा, एसएन नौटियाल आदि मौजूद रहे।