फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राजकीय शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष बने डॉ. बद्री सेमवाल

Sun, 19 Jul 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अधिवेशन में कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल की जीत के बाद उत्तरकाशी जनपद के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। डॉ. सेमवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को दो हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होने के बाद जिले के शिक्षकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

देहरादून स्थित संस्कृत शिक्षा निदेशालय परिसर में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उत्तरकाशी से पहुंचे शिक्षकों और समर्थकों ने डॉ. सेमवाल का स्वागत किया। जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. सेमवाल लंबे समय से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाते रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें