फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डीएम ने दिए ट्रामा सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 27 Mar 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाने और डायलासिस मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला कार्मिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता करने के निर्देश दिए। वहीं चारधाम यात्रा मार्गों और दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पीआरडी और आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से स्वस्थ कार्मिकों की संख्या को बढ़ाया जाए। बैठक में सीएमएस डॉ. प्रेम पोखरियाल, सीएमओ डॉ. बी.एस.रावत, पालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें