डीएम मयूर दीक्षित ने शनिवार को एसपी मणिकांत मिश्रा के साथ बाजार में दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा विक्रेताओं के रजिस्टर चेक करते हुए उन्होंने दवा विक्रेताओं को बुखार, जुकाम व खांसी की दवाई लेने वाले लोगों के नाम अलग रजिस्टर में दर्ज करने और उनकी सूचना तत्काल सर्विलांस टीम को देने के निर्देश दिए।
शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले डीएम व एसपी मिश्रा ने रामलीला मैदान में पहुंचकर कोविड-19 सैंपलिंग का जायजा लिया। डीएम ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं के सैंपल लेने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोविड-19 व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीएमएस डा. एसडी सकलानी, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।