फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश

Tue, 24 Jan 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिले में प्लास्टिक, थर्माकॉल से बने पत्तल, बर्तन आदि की पैकिंग सामग्री का उपयोग, बेचने एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में पालिका, जिला पंचायत व वन विभाग के अधिकारी पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेचने वाले और खरीदने वाले का चालान किया जाए। इसके लिए 20 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि एओ पालिका उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, नगरपंचायत गंगोत्री और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर पॉलिथीन का उपयोग बंद करें।

वहीं अपर जिलाधिकारी को पॉलिथीन प्रतिबंध के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ 10-10 दिन के अंतराल में समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ददनपाल, एडीएम पीलए शाह, एसडीएम भटवाड़ी नितिका खंडेलवाल, बड़कोट जयवर्धन शर्मा, डुंडा सौरभ असवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें