मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में खेलमहाकुंभ के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : UTTER KASHI
मनेरा स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने उद्घाटन किया। महाकुंभ में 1760 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन आयोजित 800 मीटर दौड़ में विकास व साक्षी रावत ने बाजी मारी।
शनिवार को खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए गंगोत्री विधायक चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा दे रही है। विधायक ने कहा कि खेल हमें स्वस्थ एवं मजबूत रखता है। साथ ही जीवन में अनुशासन एवं संघर्ष करना भी सिखाता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि पहले दिन हुई अंडर-17 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में समीर द्वितीय व महेंद्र तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुसूया द्वितीय, पूनम तृतीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में दीपक राणा पहले, नवीन सिंह दूसरे व महेश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, सीडीओ गौरव कुमार आदि रहे।