फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन फल वितरित करते विधायक गोपाल रावत भाजपा के वर - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने लोगों को मिठाइयां वितरित कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, धनौल्टी के पूर्व विधायक महावीर रांगड़, जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, हरीश डंगवाल, विजय संतरी, नागेंद्र चौहान, जयवीर चौहान, राजकुमार, कैलाश नेगी, सुरेंद्र चौहान आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें