छठवीं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित टीम ने किया भ्रमण
पुरोला। उत्तराखंड सरकार के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव एवं छठवीं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एन रवि शंकर की अध्यक्षता में गठित आयोग की टीम पुरोला भ्रमण पर पहुंची। इस दौरान टीम ने नगर पालिका सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निकाय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।
बैठक में आयोग की टीम ने निकायों की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं की प्रगति, राजस्व स्रोतों एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग का उद्देश्य पंचायतों व नगरीय निकायों की वित्तीय सुदृढ़ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, नगर ईओ प्रदीप दयाल, सभासद अनुराधा गुसाईं, रितेश गोदियाल, अंकित रावत, पूनम नेगी, प्रमुख निशिता शाह ने टीम का स्वागत कर नगर एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव दिए।
इस मौके पर राज्य वित्त आयोग सदस्य डा. एमसी जोशी, पीएस जंगपांगी, बीडीओ सुरेश चौहान, जेष्ठ उप प्रमुख महावीर रावत, कनिष्ठ प्रमुख अनिल शर्मा एवं बीडीओ दलवीर असवाल आदि मौजूद रहे।