पुरोला। क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को सशक्त और समावेशी बनाने के उद्देश्य से बुरांश संस्था की ओर से ग्रामीणों को दो दिवसीय सामुदायिक आधारित समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण दिया। इसमें ग्रामीणों को सुरक्षित भविष्य एवं आपदा से पहले तैयारी करने का प्रशिक्षण दिया गया।
बुरांश परियोजना पुरोला की ओर से आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्था के प्रोजेक्ट कोडिनेटर प्रकाश राज ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व तैयारी, जोखिम की पहचान, समुदाय की सक्रिय भागीदारी, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आपदा प्रबंधन में शामिल करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रकाश राज, गमेश्वर सिंह, विजय रतूड़ी, सुशील थपलियाल, पल्लवी, सुनीता, सुमित्रा, पवन, रेखा, रमिता,जयमाला, गब्बर सिंह, पंकज गैरोला, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद