फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी पहुंचे चिन्यालीसौड़: सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया जाएगा उच्चीकरण

Thu, 19 Feb 2026 02:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का संचालन सेना से करवाया जाएगा। उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी ने लोगों से कहा कि इस बार चारधाम यात्रा और सुगम होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड आदि के साथ उच्चीकरण की मांग रखी। सीएम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि अस्पताल का उच्चीकरण उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय का भी उच्चीकरण किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों में गड्ढे सहित टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधि और जीतू बगडवाल के नाम पर जीतू की बगोड़ी गांव का नाम आदि रखने की मांग रखी।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट में आएगा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए सीधे नौकरी का प्रस्ताव, लंबे समय से अटका

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री, श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल, टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है।

इस मौके पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दर्जाधारी राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार, गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान, ब्लाॅक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें