फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स हो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज की उपेक्षा पर अब छात्र-छात्राएं मुखर होने लगे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि जनप्रतिनिधि हो या फिर प्रशासन कोई भी छात्रों की समस्याओं के लिए गंभीर नहीं हैं। छात्र पीजी कालेज में मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सीमांत जनपद में उच्च शिक्षा की स्थिति दयनीय है। यहां छात्रों को कई विषयों में अध्ययन की सुविधा ही नहीं है। छात्र पीजी कालेज में डिप्लोमा व सार्टिफिकेट पाठ्यक्रमों व कॉलेज को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने की मांग भी कर रहे हैं। अब छात्रों ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

- पीजी कालेज उत्तरकाशी में संगीत विषय नहीं है। छात्र लोकगीत व लोकनृत्य के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। पीजी कालेज में संगीत विषय उपलब्ध होता तो छात्रों को इसका लाभ मिलता। -पूनम आर्य, छात्रा, पीजी कालेज उत्तरकाशी।
- जनपद में मात्र दो पीजी कालेज हैं, जिनमें सुविधाओं का अभाव है। पीजी कालेज उत्तरकाशी को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाया जाना चाहिए। जिससे यहां सुविधाएं मिल सके। -आंचल रावत, छात्रा पीजी कालेज।
विज्ञापन

- पीजी कालेज उत्तरकाशी में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित किए जाने चाहिए। कालेज में कोई भी व्यावसायिक पाठ्यक्रम न होने से छात्रों को इसके लिए अन्य प्रदेश के अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। -बसंत पवार, छात्र पीजी कालेज उत्तरकाशी।
- पीजी कालेज में पत्रकारिता, बीपीएड, एमएससी बायोटेक्नोलाजी जैसे पाठ्यक्रमों के साथ ही डिप्लोमा व सार्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाने चाहिए। जिससे छात्र इन पाठ्यक्रमों का लाभ ले सकें। -दीपक कुमार, छात्र पीजी कालेज उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें