फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे पर हजारों ने लगाई भागीरथी में डुबकी

Tue, 14 Jun 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
दशहरे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गंगोत्री एवं उत्तरकाशी में गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस अवसर पर गंगोत्री धाम में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में गंगा का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष आरती भी हुई।
विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन ही राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा की धारा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर उतरी थी। इस दिन गंगा स्नान एवं आचमन से बड़ा पुण्य लाभ मिलता है।

इधर उत्तरकाशी में भी पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। यहां श्री शिरड़ी साईं मंदिर जन कल्याण सेवा संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बुरांश के जूस एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। इसमें एसपी ददनपाल, नरेश अरोड़ा, दीपक, अमन, प्रह्लाद, अभिषेक, राजा, किरन बत्रा, वर्षा, विक्रम, सुधाकर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें