फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारी पल्ली गांव को मिलेगा पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार

विज्ञापन
हेमलता डोभाल, ग्राम प्रधान धारीकलि नौगांव। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
नौगांव। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने नौगांव प्रखंड की धारी पल्ली ग्राम पंचायत को पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना है। गांव की प्रधान को अक्तूबर माह में दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. संदीप पटजोशी ने धारी पल्ली गांव की निवर्तमान प्रधान हेमलता डोभाल को भेजे पत्र में अवगत कराया कि धारी पल्ली गांव को इस वर्ष के पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। ग्राम पंचायत में बेहतरीन कार्य के लिए भारत सरकार की ओर से हर वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। करीब छह माह पूर्व केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए धारी पल्ली गांव में विशेष सर्वे कराया गया था। सर्वे में गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इसी के आधार पर इस गांव का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें