फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में दो दिन तक चले ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-23 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह खिलाड़ी अब देहरादून में होने वाले जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मनेरा स्टेडियम में जिले के अंडर-23 बालक वर्ग का ट्रायल लिया गया। दो दिन तक चले ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक अभिषेक टम्टा की देखरेख में चयनकर्ता अनकपाल बिष्ट और अजय लिंगवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें आदर्श राणा, कपिल चौहान, मनजीत रावत, विवेक असवाल, आशीष मखलोगा, प्रिंस खुराना, यशपाल सिंह, आशीष नेगी, प्रवेश राणा, चिराग पंवार, इशाग्र जगूड़ी, राहुल सेमवाल, अभिषेक, विशाल पंवार, हिमांशु नौटियाल एवं आशुतोष भट्ट शामिल हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जावेद खान एवं सचिव दिनेश मेहरा ने बताया कि यह खिलाड़ी देहरादून में होने वाले जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सुनील मंद्रवाल, जयवीर नेगी, विकास, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें