फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप दूध का उचित मूल्य दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नौडियाल ने दूध का उत्पादन करने वाले किसानों को दूध का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को दुग्ध उत्पादकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी से मुलाकात की। पांच सूत्री मांगपत्र में कुमोला रोड पर प्रतिदिन लग रहे जाम को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही लीसा डिपो से मखना होते हुए कुमोला रोड से मिल रही वन विभाग की रोड को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर इसे बाईपास बनाने एवं कुमोला रोड को रेगुलर पुलिस के हवाले करने की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र गैरोला, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज राणा, देवेंद्र पंवार, युवा नेता लोकेश उनियाल, दशरथ पंवार, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें