फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

Sat, 09 May 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सीमांत तहसील भटवाड़ी में लंबे समय से नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग उठाई है। शनिवार को उन्होंने विधायक को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2014 से लगातार भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जबकि हाल ही में केन्द्र सरकार की ओर से देश के विभिन्न क्षेत्रों में चार नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति दी गई है।
लोगों का मानना है कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पलायन पर भी रोक लगेगी। विधायक चौहान ने आश्वासन दिया कि यदि द्वितीय चरण में उत्तराखंड के लिए नए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत होते हैं तो वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर भटवाड़ी के लिए विद्यालय की स्वीकृति सुनिश्चित कराने की दिशा में अपने स्तर से पहल करेंगे। ज्ञापन देने वालों में केशव नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोरशाली शिव ओम, ग्राम प्रधान सजन सिंह नेगी, कुज्जन प्रधान सुनीता, बंद्राणी के प्रधान अतर रमोला आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें