फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर व देहरादून के बाक्सर बने विजेता 

Mon, 17 Oct 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
बाक्सिंग - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
आजाद मैदान में आयोजित 16वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर बालक एवं सीनियर पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में एसटीसी काशीपुर के बाक्सरों का दबदबा रहा, जबकि जूनियर बालक वर्ग में देहरादून के बाक्सरों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


सोमवार को सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों में अर्जुन लुंठी एसटीसी काशीपुर ने विवेक देहरादून, अरविंद कुमार एसटीसी काशीपुर ने भूपेंद्र सिंह पौड़ी, सेहरन संधु एसटीसी काशीपुर ने जगदीश काकी बागेश्वर, बिट्ट कनवाल अल्मोड़ा ने भूपेंद्र टाकुल एसटीसी काशीपुर, राहुल एसटीसी काशीपुर ने अमित कुमार सिंह उत्तराखंड पुलिस, जितेंद्र जोरा एसटीसी काशीपुर ने मनोज उत्तराखंड पुलिस, विशाल सिंह उत्तराखंड पुलिस ने सुमित कुमार एसटीसी काशीपुर, जगत सिंह बेलाल उत्तराखंड पुलिस ने जय सक्सेना एसटीसी काशीपुर, धन सिंह उत्तराखंड पुलिस ने देवाशीष देहरादून को और अजीत सिंह देहरादून ने हरमन सिंह एसटीसी काशीपुर को पटखनी देकर बाक्सिंग का खिताब अपने नाम किया।

जूनियर बालक वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबलों में ललित देहरादून ने गौरव सिंह नैैैनीताल को, अरुण चौहान देहरादून ने लवी मेहता पिथौरागढ़, मयंक देहरादून ने सूरज सिंह पिथौरागढ़, आशीष देहरादून ने सौरभ शाही बागेश्वर को, आशीष डलाकोटी नैनीताल ने योगेंद्र ऊधमसिंहनगर को और पवन कुमार एसटीसी काशीपुर ने धीरज सेमवाल देहरादून को हराकर खिताब कब्जाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ उदय सिंह राणा, एसपी ददनपाल, एडीएम अशोक पांडेय ने बाक्सिंग खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी डीसी भट्ट, वीसी कर्नाटक, जेएस बोरा, सुंदर सिंह गड़िया, जीवन प्रकाश, नवीन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें