फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में मंदिरों में उमड़ी भीड़

Tue, 27 Oct 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत जनपद के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के समापन से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से धार्मिक स्थलों पर रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर नगल के समीप स्थित शिव गुफा मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित अन्य मंदिरों में भी तीर्थ यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है।
शिव गुफा मंदिर के पुजारी राममूर्ति सिलवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में कई वर्षों बाद इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वर्ष 2012-13 की आपदा के बाद यात्रा के अंतिम चरण में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई थी। इसके बाद यात्रा केवल दो माह ही चलती थी लेकिन इस बार यात्रा के अंतिम दौर में भी श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या पहुंचने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में उत्साह है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें