फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: रामलीला में धनुष खंडन के मंचन को देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़

Thu, 08 Oct 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन बुधवार रात पुष्पवाटिका, गौरी पूजन, धनुष खंडन और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। धनुष खंडन का मंचन देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार रात को पुष्पवाटिका प्रसंग में माता सीता की ओर से गौरी पूजन का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम और सीता के स्वयंवर का प्रसंग मंचित हुआ। धनुष खंडन के दौरान विभिन्न देशों से आए राजा-महाराजाओं की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। रामलीला के दौरान कलाकारों के अभिनय और संवाद प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। देर रात तक मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रमोहन सिंह पंवार, खुशहाल सिंह चौहान, विजय चौहान, केसर सिंह सजवाण, प्रवीण कैंतुरा, सुमन राणा, विनोद नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें