फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारियों के सहयोग से शहर में नकली नोट चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, जो काफी समय से नौगांव में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पचास हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं, जिनमें एक हजार व पांच सौ के नोट शामिल हैं।
विज्ञापन


आरोपी आनंद कुमार, अनिल कुमार ग्राम दगही थाना वैराही बिहार शामिल हैं। आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, जिसके तहत देहरादून से भी इनके कनेक्शन जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस देहरादून में बैठे इनके गिरोह के एक अन्य साथी को भी ट्रेस करने में जुट गई है, जो इन्हें नकली नोट ला कर देता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी आनंद से 17 अक्तूबर का बिहार से देहरादून तक का रेल का टिकट बरामद हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 18 तारीख को वह नकली नोट ले कर नौगांव पहुंचा है। इसके बाद उसने 19-20 तारीख को अपने साथी के साथ बाजार में नकली नोट चलाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


बैंक में कैश जमा करने पर फूटा भाड़ा
19-20 अक्तूबर को नौगांव बाजार में खरीदारी कर बीस हजार की खपत की गई। व्यापारी जब बैंक में कैश जमा करने गए, तो निकली नोट का मामला सामने आया। कुछ व्यापारियों ने ठगी करने वालों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की।

उनके कमरे से पुलिस को एक बैग में एक हजार रुपये के 21 और पांच सौ रुपये के 36 नोटों की दो गड्डियां मिली। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने साठ हजार रुपये बाजार में खपत करने की योजना बनाई थी। वह दो दिन में 21 हजार रुपये बाजार में खपा चुके थे और दीपावली से पहले शहर छोड़ कर भागने की फिराक में थे।

थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान के साथ धनी राम शर्मा, अतर चौहान, नारायण राणा, अनिल पंवार, शेखर कवि आदि सिपाही शामिल थे। वहीं एसपी ददन पाल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें