फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले भाई ने बहन पर दरांती से किया हमला, घायल

Thu, 27 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के बगोरी गांव के खोड में रहने वाले व्यक्ति ने सौतेली छोटी बहन पर दरांती से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किशोरी को उसकी बहनों ने 108 से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की बड़ी बहन ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन



घटना बुधवार शाम 6 बजे की है। कुमारी मनोजा (17) अपनी बहनों के साथ घर में बैठी थी। इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने मनोजा से पीने का पानी मंगाया। बताया जा रहा है पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसके सौतेले भाई शीशपाल ने गुस्से में आकर दरांती से मनोजा के सिर और पीठ पर वार कर डाला।

छोटी बहन पर हमला होता देख पास खड़ी कविता ने बीच बचाव किया और घायल मनोजा को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया। डॉक्टर योगिता ने बताया की किशोरी के सिर और पीठ पर चोटें है। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मनोजा की बड़ी बहन कवित्ता ने इलाके के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की मांग की है। राजसव उपनिरीक्षक उपेंद्र महंत ने बताया की युवती की बहन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कानूनी कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें