फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 22 Dec 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी में ढाबा चलाने वाले एक नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस एवं चिकित्सक फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर को मोरी में टौंस नदी के किनारे एक युवक बेहोश अवस्था में पड़ा मिलने पर ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

युवक की शिनाख्त राजेंद्र उर्फ राजू (32) निवासी नेपाल के रूप में हुई। वह कई सालों से मोरी में ही रहता था और ब्लाक मुख्यालय पर ढाबा चलाता था। चिकित्सकों के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र तीन माह तक मोरी से लापता रहने के बाद चार दिन पहले ही लौटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें