ब्लाक के बल्डोगी गांव में एक युवक का शव बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
बल्डोगी गांव में मंगलवार सुबह मकान सिंह के घर के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान उडारी की गाड निवासी बचन सिंह (37) पुत्र जेठू सिंह के रूप में हुई।
भवन स्वामी मकान सिंह ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सोबेंद्र महंत ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।
बताया जा रहा है कि बचन सिंह एवं उसके सात-आठ साथियों ने सोमवार की रात मकान सिंह के घर पर ही शराब पी थी। रात को सभी लोग अपने घरों को लौट गए थे।
मृतक के भाई विजयपाल ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो