फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 19 May 2015 08:01 PM IST
अमीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मोहम्मदी में बाइक से आए हमलावरों ने एक किसान को घर में घुसकर गोली मारदी। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी और सीओ मोहम्मदी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मोहम्मदी के ग्राम देविहाना निवासी 50 वर्षीय किसान बलबीर सिंह सुबह लगभग 8.30 बजे अपने घर पर ही थे तभी बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने तमंचे से उनके सीने पर गोली मार दी और फरार हो गए। फायर की आवाज सुनकर खेत पर काम कर रहे उनके भाई और भतीजे वहां पहुुंचे। आनन फानन में उन्हें सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद सेन, सीओ एसी श्रीवास्तव सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र कुलदीप सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मोहम्मदी निवासी तीन लोगों से उसका जमीन का विवाद है गोला तहसील में मुकदमा चल रहा है। इसी के चलते उक्त लोगों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने शीघ्र ही पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्दश दिए हैं। सीओ एसी श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जाएगी।
मृतक का एक पुत्र है लापता
मोहम्मदी। मृतक बलवीर सिंह के दो पुत्र हैं, बड़ा पुत्र कुलदीप सिंह विकलांग है जो गोला में रहता है जबकि छोटा पुत्र हरदीप सिंह 11 अप्रैल से लापता है जिसकी सूचना घर वालों ने 30 अप्रैल को मोहम्मदी कोतवाली में दी थी। दोनों पुत्र अविवाहित है उसके एक विवाहित पुत्री भी है।
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या में उलझी रही पुलिस
बलबीर सिंह की मौत के मामले में पहले पुलिस को सूचना मिली कि बलबीर सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां बाइक सवार तीन लोगों द्वारा हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस काफी देर तक हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में ही लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें