फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने एक मकान से पकड़ा शराब का जखीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग। आबकारी विभाग की टीम ने धौंतरी में एक मकान के भीतर 500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध शराब का जखीरा किसी ठेका संचालक का है। उधर, रुद्रप्रयाग में 117 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम को आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर धौंतरी में एक भवन में छापा मारा, जिसमें 500 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आबकारी टीम ने अवैध शराब जब्त कर भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शराब ठेका कारोबारी की है। शराब की धरपकड़ करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक ओमप्रकाश, आबकारी एसआई मोहन सिंह चौहान, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, नकुल तोमर, मनोहर लाल जुयाल एवं दिनेश राणा शामिल थे।
जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद ने बताया कि मामले में भवन स्वामी साहब सिंह रावत के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शराब किसकी है इसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते एक माह के भीतर ही आबकारी की टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों से 80 लीटर कच्ची शराब और 5024 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। आबकारी विभाग ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के मणिगुह गांव में बड़ी मात्रा में 117 पेटी अवैध शराब बरामद की। निरीक्षक एनएस मार्तोलिया ने बताया कि आबकारी की टीम ने मणिगुह गांव निवासी हर्षवर्धन सिंह के घर में दबिश की। इस मौके पर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राधेश्याम आदि लोग उपिस्थत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें