फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव। लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गठित सर्विलांस टीम ने डामटा चैक पोस्ट पर एक युवक को छह सौ ग्राम अफीम के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात सर्विलांस टीम डामटा चैक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान में जुटी थी। रात करीब आठ बजे उन्होंने संदेह होने पर जब एक युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से छह सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। टीम में शामिल पुलिस उपनिरीक्षक शैंकी कुमार ने बताया कि अफीम के साथ गिरफ्तार कश्मीरा कैथल हरियाणा का रहने वाला है। उसने नौगांव से एक वाहन में विकासनगर जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस मजिस्ट्रेट राजेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल अर्जुन चौहान, एमल लाल एवं कमला लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें