फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ग्राम प्रहरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरी थाना पुलिस ने हीना गांव के ग्राम प्रहरी को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे ग्राम प्रहरी के पद से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को मनेरी थाना पुलिस ने हीना में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यहां एक कच्चे खोखे से एक पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब के साथ हीना निवासी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी गांव में ग्राम प्रहरी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे ग्राम प्रहरी के पद से हटाने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। धरपकड़ अभियान में कांस्टेबल रमेश नेगी और अनिरुद्ध त्यागी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें