फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश के समक्ष दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम कैराना उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। पीड़िता के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

बीते तीन जनवरी को क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी 23 दिन बाद मेरठ उत्तर प्रदेश के नारी निकेतन में मिली। पूछताछ में किशोरी से मिली जानकारी और परिजनों की ओर से लिखाई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव की ही एक महिला और कैराना शामली उत्तर प्रदेश निवासी सरबर के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम कैराना उत्तर प्रदेश रवाना कर दी गई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के न्यायाधीश के समक्ष 164 के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। विवेचना अधिकारी द्वारा इन बयानों का अवलोकन करने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 120बी तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की धारा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें