फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने घरों में घुसकर चुराए सिलेंडर व रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चोरों ने मुख्य बाजार स्थित दो घरों के ताले तोड़कर नकदी, रसोई गैस व बर्तन आदि पर हाथ साफ किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के चोरों ने डा. अरविंद नौटियाल के घर में घुसकर उनके कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वे रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर और कुछ बर्तन ले गए। इसके बाद चोर पास में ही एक ऊन व्यापारी गुड्डू राठौर के घर में से करीब 30 हजार रुपये चुरा ले गए। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विष्णुपाल रावत ने कहा कि मुख्य बाजार में ही चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं, तो शहर के आसपास के लोग सुरक्षित नहीं है। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें