फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पति की मौत, पत्नी व बच्चे घायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
सिकंदराबाद। परिवार के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव कमालपुर थाना पहासू निवासी भोलाराम ने बताया कि उसका बेटा राजू (40वर्ष) दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता था। रविवार की शाम वह गांव से बाइक से पत्नी लक्ष्मी देवी बेटे चिंटू तीन वर्ष, विनित 12 वर्ष के साथ दिल्ली जा रहा था। शाम करीब 7.30 बजे सिकंदराबाद में खुर्जा रोड पर फ्लोर मिल के पास सामने तेज गति ो आ रहे कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस दौरान गंभीर रूप से घायल राजू की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें