फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर अनुसूचित जाति के फरियादी को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत करना कुकरेड़ा गांव निवासी अनुसूचित जाति के ज्ञान दास को भारी पड़ रही है। पीड़ित को स्वीकृत आवास योजना का पैसा तो नहीं मिला, उल्टा प्रधान उसे धमका रहा है। पीड़ित ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम पुरोला को मामले की जांच कर 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुकरेड़ा गांव निवासी ज्ञान दास ने बीते दिसंबर में डीएम को लिखे शिकायती पत्र में बताया था कि बीते साल आर्थिक एवं सामाजिक सर्वे के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। उन्होंने बीडीओ दफ्तर में दस्तावेज दिए, लेकिन आवास की प्रथम किश्त के साठ हजार रुपये उनके बजाय प्रधान के पिता के खाते में जमा करा दिए गए। इस पर डीएम ने एसडीएम पुरोला को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस पर कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, उल्टा प्रधान द्वारा शिकायतकर्ता को धमकाया जा रहा है। इससे घबराए ज्ञानदास ने एक बार फिर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम के समक्ष मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधान पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

कोट...
कुकरेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की है। इस पर एसडीएम पुरोला को 48 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें