फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के हत्थे चढ़े पांच ठग, ठगी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। विकासखंड के बनचौरा क्षेत्र में संगठित ठगी का मामला प्रकाश में आने पर राजस्व पुलिस ने पांच ठगों को धर दबोचा। ये ठग 15 दिन बाद कई गुना रकम लौटाने का लालच देकर ग्रामीणों से पैसे एकत्र कर रहे थे। पूछताछ में ठगों ने पूर्व में बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में भी इस तरह की ठगी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

बीते करीब एक हफ्ते से पांच युवक बनचौरा क्षेत्र के छैजुला, टंडोल आदि गांवों में सक्रिय थे। स्वयं को किसी गुप्ता एंड गुप्ता कंपनी पंचकुला हरियाणा से जुड़ा बता रहे ये युवक ग्रामीणों से एक फार्म भरवाकर उनके आधार कार्ड और पहचान पत्र की फोटो कॉपी ले रहे थे। प्रति ग्रामीण 230 रुपये ले रहे ये युवक ग्रामीणों को 15 दिन बाद 4200 रुपये लौटाने और लड़की की शादी पर एक लाख रुपये मिलने का लालच दे रहे थे।
संदेह होने पर कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार चक्रधर सेमवाल, राजस्व उपनिरीक्षक गेंदालाल, राम सिंह नेगी एवं विनोद जगूड़ी की टीम को साथ लेकर क्षेत्र में पहुंचे। शुरूआती जांच में ही ठगी की पुष्टि होने पर उन्होंने स्वयं को कंपनी का जिला समन्वयक बताने वाले खलाड़ी पुरोला निवासी कपिल और उसके साथी पुरोला निवासी रोहित चौहान, मठ गांव निवासी कुलदीप, चंदेली गांव निवासी प्रवेश पंवार और झोटाड़ी मोरी निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नायब तहसीलदार सेमवाल ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने पूर्व में बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी इस तरह की ठगी को अंजाम देने का अपराध कबूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें