फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। विजौवा गांव निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद महिला के शव को फांसी के फंदे से लटकाकर सभी घर छोड़कर भाग निकले। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मृतका के पिता मौके पर पहुंचे। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत नलकूप कॉलोनी निवासी दुर्गाशंकर मिश्रा ने फखरपुर थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री सोनी (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व विजौवा गांव निवासी रामप्रसाद के साथ किया था। विवाह के बाद से उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में कई बार ससुराल के लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। दुर्गाशंकर ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी को ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए पीटकर मार डाला। आस पड़ोस के लोगों से सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर बेटी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति के अलावा ससुर लल्लू प्रसाद व जेठ बाबूलाल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें