फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी ब्लास्टिंग से मकानों में उभरी दरारें

Mon, 25 Jan 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बौंगा गांव में स्कूल मैदान के समतलीकरण में बड़े बोल्डर तोड़ने के लिए भारी ब्लास्ट किए जाने से कई भवनों में दरारें उभरने से ग्रामीणों में रोष है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने भारी ब्लास्ट बंद करने तथा क्षतिपूर्ति की मांग की है।


बौंगा गांव की प्रधान पूनम देवी ने बताया कि आजकल गांव के हाईस्कूल के खेल मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा है।

यहां खेल मैदान में जमा भारी बोल्डरों को तोड़ने के लिए ठेकेदार द्वारा रात को भारी ब्लास्ट किए जा रहे हैं, जिससे मैदान के करीब चार सौ मीटर दायरे में स्थित दर्जनों मकानों में दरारें उभर आई हैं।

 यदि फिर भारी ब्लास्टिंग की गई, तो ये मकान क्षतिग्रस्त होने से जनधन की बड़ी हानि हो सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में जगवीर नेगी, लक्ष्मण रावत, गिरधारी गुसाईं, उमाशंकर नौटियाल, चंद्रशेखर नौटियाल, इंदु शेखर, चतर सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें