फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारें

Tue, 16 Feb 2016 09:31 PM IST
उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बौंगा गांव में सरकारी निर्माण के दौरान भारी ब्लास्टिंग करने से मकानों में दरारें आने से ग्रामीण भयभीत हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे बौंगा गांव के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बौंगा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हाईस्कूल मैदान के समतलीकरण के दौरान ठेकेदार की ओर से ब्लास्टिंग की गई, जिससे गांव के कई मकानों में दरारें आ गईं। भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इस क्षेत्र में घरों में दरारें आने से ग्रामीण भयभीत हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत के बाद भी इस मामले में ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान पूनम, कलम सिंह रावत, शेर दास, लक्ष्मण रावत, जगवीर नेगी, शिवराज गुसाईं, गोविंद सिंह और मोहन लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें