फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में दंपति की मौत

Thu, 04 May 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से मोरी आ रही एक कार यमुनोत्री हाईवे पर सारीगाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। नैटवाड़ मोरी निवासी राजेंद्र जैन (57) पुत्र जयपाल जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन (48) अपनी कार से देहरादून से मोरी आ रहे थे। तभी अपराह्न करीब तीन बजे डामटा सारी गाड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजेंद्र जैन की नैटवाड़ मोरी में दुकान है। मौके पर पहुंची डामटा और नौगांव की पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि संभवत: ओवर स्पीड में यह हादसा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें