फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलमुड़ गांव में बनाई कोरोना निगरानी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त की पहल पर चिलमुड़गांव धनारी में कोविड निगरानी समिति का गठन किया गया। यह समिति कोविड महामारी के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से गांव में आने वालों की निगरानी भी रखेगी।
विज्ञापन

स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त युद्धवीर राणा की पहल पर चिलमुड़ गांव के प्रधान राजेंद्र सिंह राणा ने गांव में कोविड निगरानी समिति का गठन किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ता शोभा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी देवी, नवयुवक मंगल दल के गौरव राणा, महिला मंगल दल की किंद्रा देवी, स्वयं सहायता समूह की राजकुमारी, शूरवीर राणा, ग्राम प्रहरी महेंद्र राणा एवं सौरभ आदि को शामिल किया गया। यह समिति गांव में किसी भी खांसी, जुखाम, बुखार होने पर उसकी जांच कराने के साथ ही होम क्वारंटीन, आइसोलेशन एवं कोविड गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराएगी। इस मौके पर ग्रामीणों को आंवले के पौधे रोपने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें