फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप, एबीवीपी व आर्यन में टक्कर

Thu, 24 Sep 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर जनपद मुख्यालय के पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर तीन सहित कुल 12 प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर नामांकन भरे। इस बार अध्यक्ष पद पर छात्र संगठन ओम ग्रुप सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व आर्यन ग्रुप में टक्कर देखने को मिलेगी। साथ ही एनएसयूआई की ओर महज एक सचिव पद पर भी अपना प्रत्याशी उतारा गया है।
बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप के अमित शाह सहित आर्यन ग्रुप के कपिल असवाल और एबीवीपी की ओर से शिवम राणा ने नामांकन पत्र भरा। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रजत मिश्रा व सुदीप नौटियाल ने निर्दलीय और सचिव पद पर एबीवीपी की सरगम रावत व एनएसयूआई के हिमांशु ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम ग्रुप की श्रुति पंवार व ज्योतिका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सहसचिव पद पर नामांकन करवाया। कोषाध्यक्ष पद पर ओम ग्रुप की वर्षा का ही एकमात्र नामांकन हुआ। साथ ही ओम ग्रुप के आयुष पंवार व एबीवीवी के प्रिंस जुड़ियाल ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पर्चा भरा। पीजी कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बचन लाल ने बताया कि आगामी 26 सितंबर को नाम वापसी सहित नामांकन पत्रों की जांंच व वैध सूची का प्रकाशन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें