फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जर्जर भवन को तोड़ने का काम हुआ शुरू

Thu, 24 Sep 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर भटवाड़ी में बीते जुलाई माह में 17 दिन चले धरने के बाद अब अस्थायी भवन के लिए जर्जर भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

भटवाड़ी विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर रामलीला मैदान में बीते जुलाई माह 17 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान समिति की प्रमुख मांगों में केंद्रीय विद्यालय के लिए अस्थायी भवन तैयार करने से पहले जर्जर भवन को तोड़ने की मांग रखी गई थी। अब प्रशासन की ओर से इसके लिए बजट स्वीकृत किए जाने के बाद मौके पर कार्य शुरू कर यया है।
वहीं, विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की मांग लंबे समय से उठती रही है। समिति की तीन सूत्री मांगों में जर्जर भवन को तोड़ने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण की मांग भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से कुछ स्थानों पर तत्काल कार्य कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें