फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी

Wed, 18 Mar 2026 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद भी नहीं मिल रहा है गैस सिलिंडर
विज्ञापन

पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है। उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित 25 दिन की समय सीमा पूरी होने के बाद भी दूसरा गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि तय अवधि पूरी होने के बावजूद न तो गैस सिलिंडर दिया जा रहा है और न ही नई बुकिंग स्वीकार की जा रही है। गैस एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं जिससे नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय उपभोक्ता राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, राजेंद्र गैरोला, कवींद्र असवाल, जयदेव चमियाल, भगवान सिंह चौहान और पवन नौटियाल ने बताया कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी गैस न मिलने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से होटल और ढाबा संचालक भी संकट में हैं। कई व्यवसायी डीजल भट्टी के सहारे काम चलाने को मजबूर हैं। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रमेश खरोला ने बताया कि गैस एजेंसी के पोर्टल में पुरोला पालिका क्षेत्र को गलती से ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज कर दिया गया है जिसके चलते 45 दिन की समय सीमा लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि इस त्रुटि को सुधारने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही व्यवसायिक गैस वितरण के लिए नई एसओपी जारी कर दी गई है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें