फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Wed, 18 Mar 2026 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में मनरेगा कार्यों को गति देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में आ रही छोटी-छोटी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए। साथ ही ई-केवाईसी, जॉब कार्ड और अन्य मनरेगा से जुड़े कार्यों की गहन जांच कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक में मोरी, नौगांव, पुरोला, चिन्यालीसौड़ और डुंडा ब्लॉकों में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान खासतौर पर मोरी और नौगांव में कार्यों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
वर्चुअल बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, बीडीओ भटवाड़ी अमित ममगाईं, डुंडा से दिनेश चंद्र जोशी, पुरोला से सुरेश चौहान समेत विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि इन निर्देशों के बाद मनरेगा कार्यों में तेजी आएगी और अधूरे काम जल्द पूरे होंगे जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें