फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ें : डीएम

विज्ञापन
उत्तरकाशी के सिंगोट गांव में ट्राउट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम मयूर दीक्षित - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकासखंड डुंडा के सिंगोट गांव में संचालित किए जा रहे ट्राउट मत्स्य प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट की संचालन समिति ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष 20 से 25 क्विंटल ट्राउट का उत्पादन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए प्रयास करने को कहा। जिससे कि उनकी आर्थिकी सुधर सके।
विज्ञापन

शुक्रवार केे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिंगोट गांव पहुंच कर ट्राउट मत्स्य प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट का संचालन श्रीनागराजा मत्स्य जीवी उत्पादन सहकारी समिति कर रही है। समिति के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान में कुल 20 यूनिट ट्राउट मत्स्य टैंक पर कार्य चल रहा है। प्लांट में प्रतिवर्ष 20 से 25 क्विंटल ट्राउट मत्स्य का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे समिति को लगभग रुपये 10 लाख सालाना आय प्राप्त हो रही है।
इसके अलावा समिति द्वारा ट्राउट मत्स्य बीज का भी उत्पादन कर उत्तरकाशी व टिहरी जनपद के मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मत्स्य बीज से भी समिति को लगभग रुपये 5 लाख की सालाना आय हो रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को ट्राउट मत्स्य विक्रय के लिए विशेष प्रयास करते हुए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विशेश्वर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें