फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कुमोला से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को मनरेगा बचाव समिति के संयोजक हरिमोहन जुवांठा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमोला तोक से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोरोना, पुजेली, मखना, नोरी और ठकराड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस की पूर्व सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने जवाहर रोजगार योजना व गरीब परिवारों, मजदूरों और ग्रामीणों के लिए संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनरेगा का प्रभावी संचालन नहीं हो रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान अध्यक्ष प्रीतम चौहान के निर्देश पर गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को बताएंगे। यात्रा में ओबीसी जिला अध्यक्ष जगबीर सिंह रावत, वीरेंद्र नौटियाल, गजेंद्र सिंह, अमीन नेगी, सुभाष नेगी, भारत लाल, दुर्गादास, केसर सिंह नेगी, मोहन नेगी, जगमोहन रावत, जीत सिंह नेगी, चैन सिंह नेगी, कुंदन रमोला, कुलदीप नेगी, अरविंद नेगी, नवीन नेगी, सुदर्शन नेगी, घनश्याम गोदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें