फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेसियों ने मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुरोला की ओर से कुमोला गांव में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कांग्रेसियों ने मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का आरोप लगाया। इसको लेकर योजनाबद्ध तरीके से विरोध की रूपरेखा तैयार करने पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन


संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया। इससे पहले बीते बुधवार को भी नगर पालिका के वार्ड पांच में बैठक की गई। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है और इसे कमजोर करना जनविरोधी कदम है। इसको लेकर कांग्रेस गांव-गांव में बैठक करेगी और आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी।
बैठकों के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के साथ ही आम जनता को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगवीर रावत, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरियालाल, सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें