फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में डूब जायेगी उत्तराखंड में कांग्रेस की नैय्या : विजय बहुगुणा

विज्ञापन
विजय बहुगुणा - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया डूबने वाली है, लिहाजा कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में बुधवार देर शाम आयोजित भाजपा की जन चेतना रैली में विजय बहुगुणा ने कहा कि विकास के मामले में उनकी कलम हमेशा उत्तरकाशी की तरफ चली है। यही वजह है कि उत्तरकाशी को ओबीसी घोषित किया गया।

आपदा से बेहाल उत्तरकाशी को सुरक्षित किया गया। उन्होंने स्थानीय विधायक विजयपाल सिंह सजवाण पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग मुसीबत में साथ छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र मोदी के साथ है। देशभर में आज हर जगह भाजपा की लहर चल रही है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भी हरीश सरकार पर शराब माफिया, भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि हरीश रावत ने पैसों के बल पर उनके ईमान को खरीदने की कोशिश की। उन्होंने सीएम बनते ही प्रदेश के 60 हजार लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन तीन सालों में भी किसी को नौकरी नहीं मिली, जो बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा था, उसे भी बंद कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत ने गढ़वाल और कुमांऊ को बांटने का काम किया है।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश चौहान सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जनसभा को पूर्व विधायक सुबोध उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री खजानदास, पूर्व विधायक गोपाल रावत, सूरतराम नौटियाल आदि ने भी संबोधित किया।

मंच पर दिखी गुटबाजी-
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से आने वाले विस चुनाव में कई नेता भाजपा में टिकट की दोवदारी ठोक रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक गोपाल रावत और पूर्व चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बुधवार को जब रामलीला मैदान पर भाजपा के शीर्ष नेता पहुंचे तो उनके सम्मुख दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की। आलम यह रहा कि कोई भी मंच छोड़ने को तैयार नहीं था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को स्वयं माइक पकड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे यहां की हकीकत जानते हैं, इसलिए व्यक्तिगत रूप से अपने नेताओं के नाम की नारेबाजी छोड़कर पार्टी और भारत माता के नाम का उद्घोष करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें