जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की ओर से शहर के हनुमान चौक पर कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता के माता-पिता की न्याय की मांग और मामले में उठाए जा रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वहीं, पुरोला में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई गई। डुंडा बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट आनंद प्रकाश गौतम के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। बड़कोट में भी न्याय की मांग उठाई। उत्तरकाशी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, आनंद सिंह पंवार, विजेंद्र नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, पुरोला में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान आदि ने भाग लिया।